हमीरपुर: बांक व नदेहरा में निकली मतदाता जागरूकता रैली
ग्राम बांक व नदेहरा में स्वीप के अंतर्गत रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी बीडीओ ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान के लिए शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को ग्राम बांक व नदेहरा में मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली का आयोजन किया गया।