हमीरपुर: पैलानी तिराहे से पुलिस ने अवैध देशी शराब क्वार्टर के साथ युवक गिरफ्तार
सुमेरपुर थाने के उपनिरीक्षक राहुल मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त अभय सिंह निवासी कुण्डौरा के कब्जे से 60 अदद क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना सुमेरपुर में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक राहुल मिश्रा के साथ कांस्टेबल अभिषेक कुमार, संजय यादव शामिल रहे।