पयागपुर: पयागपुर में आयोजित एनएम समीक्षा बैठक में उपकेंद्र स्तरीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा
पयागपुर के उपकेंद्र स्तरीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति और योजनाओं के आकलन के लिए एक एएनएम समीक्षा बैठक का आयोजन बुधवार शाम 4बजे किया गया। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों पर विस्तृत समीक्षा की।बैठक के दौरान मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई।