अकलतरा: अकलतरा क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य सत्यलता आनंद मिरी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं, उपाध्यक्ष पद पर भी मिली जीत
जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर BJP का कब्जा हो गया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर BJP की निर्विरोध जीत हुई है। अध्यक्ष पद पर सत्यलता आनन्द प्रकाश मिरी जीत हुई है, वहीं उपाध्यक्ष पद पर गगन जयपुरिया की जीत हुई है। 17 सदस्यीय जिला पंचायत में भाजपा के 13 और 4 सदस्य कांग्रेस के थे। इसमें 15 सदस्य पहुंचे थे और 2 अनुपस्थित थे।