अकलतरा: अंबेडकर चौक के पास युवक को बाइक ने मारी ठोकर, FIR दर्ज
अकलतरा थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास युवक ध्रुव पटेल को बाइक चालक ने ठोकर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में ठोकर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के वार्ड नंबर 11 निवासी ध्रुव पटेल ने बताया कि वह अपने घर जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक क्रमांक CG 11 AS 7790 के चालक ने ठोकर मार दिया।