आबू रोड: आबूरोड-रेवदर मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद बनीं आग का गोला
सिरोही जिले के आबूरोड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां रेवदर-आबूरोड मार्ग पर तलवार नाका के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों बाइक आग की चपेट में आ गईं। वहीं, एक बाइक सड़क से करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों में जा गिरी, जहां उसमें भी आग लग गई। दोनों बाइकों में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई