सारठ: पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने निशा भगत की मौत को हृदयविदारक बताया, सरकार से जिम्मेवार लोगों पर कार्रवाई की मांग
पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को हृदयविदारक कहा व सरकार से घटना के जिम्मेवार लोगों पर समुचित कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार शाम 7 बजे शहरजोरी आवास पर पत्रकारों से कहा कि सरना आदिवासी समाज के हक के लिए मुखर होने पर, राज्य की आदिवासी विरोधी व जमीन दलालो को संरक्षण देने वाली हेमंत सरकार के कार्यशैली से परेशान होकर ही आत्महत्या कर ली।