श्योपुर: CM मोहन ने लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी की, कहा- सरकार के पास धन की कमी नहीं
श्योपुर। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को दोपहर 3 बजे श्योपुर पहुंचे, जिन्होंने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख बहनों के खातो में 29वीं किस्त के रूप में 1541 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की है।