सादाबाद: सादाबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को 500 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सादाबाद पुलिस द्वारा वुधवार को चैकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह उर्फ बबलू पुत्र फौरन सिंह निवासी ग्राम छावा थाना सादाबाद को कुरसण्डा के पास से नशीला पदार्थ गांजा सहित गिरफ्तार किया है।