सादाबाद: सहपऊ के नजदीक दुर्घटना में घायल रोजगार सेवक की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सहपऊ क्षेत्र की पंचायत सलहपुर चंदवारा में कार्यरत रोजगार सेवक बृजेश कुमार दो दिन पूर्व नाले के पुल के पास दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें परिजन पहले उपचार के लिए आगरा ले गई जहां से गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली भर्ती कराया गया था। मंगलवार की रात 10 बजे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई, रोजगार सेवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।