रामगंजमण्डी: चेचट में शांतिपूर्ण बंद रहा, आक्रोश रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, आतंकवाद का पुतला फूंका
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में चेचट शनिवार को शान्तिपूर्ण तरीके से बन्द कर आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश जताया गया। हिन्दू संघठनों की ओर से किए गए बन्द के आवाह्न में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित व्यापारियों का सहयोग रहा। जिन्होंने सुबह से ही अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर समर्थन किया।