रामगंजमण्डी: चेचट में सेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, सफेद और लाल वस्त्र पहनकर श्रद्धालु हुए शामिल
रामगंजमंडी के चेचट में शुक्रवार को 725वीं सेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान समाज की ओर सें शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग से होकर निकली। जिसके बाद सेन मंदिर पर विधिवत पूजन कर प्रसादी का वितरण किया गया। सुबह श्यामजी महाराज का अभिषेक किया गया। इसके बाद आराध्य देव की आरती की गई।