रामगंजमण्डी: ढाणी खेड़िया में निकाली गई जल यात्रा, भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत की गई
चेचट क्षेत्र के ढाणी खेड़िया में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस उपलक्ष में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे जल यात्रा निकाली गई। वही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा की शुरुआत की गई। जल यात्रा, भागवत महापुराण और भगवान राम दरबार की मूर्तियां गांव में नगर भ्रमण करके कथा स्थल पर पहुंची। जहां कथावाचक ने पूजन के बाद कथा का वाचन किया।