रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में बाजार बंद कर किया विरोध प्रदर्शन, पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका, पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में रामगंजमंडी शहर में शुक्रवार को व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ। हिन्दू व सामाजिक संगठनो सहित व्यापार मंडल के आह्वान पर रामगंजमंडी शहर को बंद कर आक्रोश जताया जा रहा है। व्यापारियो ने स्वैच्छा सें अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हुए है। सुबह सें ही शहर भर में सन्नाटा पसरा हुआ है।