रामगंजमण्डी: पंचमुखी रोड पर धान की बोरियों से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर से कार पर गिरी बोरी, कार का आगे का शीशा हुआ क्षतिग्रस्त
रामगंजमंडी की धनिया मंडी में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक ओवरलोड ट्रैक्टर से धनिए की बोरियां कार पर गिर गईं। हादसे में कार के आगे का शीशा टूट गया और बोनट भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना पंचमुखी रोड पर हुई, जहां एक कार जा रही थी। इसी दौरान कृषि उपज मंडी से आ रहे ट्रैक्टर से बोरियां गिर गईं। मौके पर एक बाइक सवार भी मौजूद था, जो बाल-बाल बच गया।