रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी पुलिस ने रोसली रोड से अवैध बजरी का परिवहन करते एक डम्फर को किया ज़ब्त, बजरी को किया सीज
रामगंजमंडी पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते एक डम्फर को गुरुवार शाम करीब 8 बजे जब्त किया है। बताया जा रहा है कि अवैध बजरी परिवहन की सूचना पर बजरी रॉयल्टी टीम जुल्मी नालोदिया रोड़ पहुची थी। जहां टीम ने बजरी से भरे बिना नंबर प्लेट वाले डंपर को रोकने की कोशिश की लेकिन चालक डम्फर को भगा ले गया। इसके बाद टीम ने डम्फर का पीछा किया।