सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
----
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्योपुर में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, जिला महामंत्री श्री संजय अकोदिया एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण द्वारा प्रेरक उद्बोधन से बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में जाह्नवी गर्ग शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयपुर ने प्रथम, चेतना गुर्जर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर ने द्वितीय तथा रीतू राजपूत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कनिष्ठ वर्ग में वेदिका शर्मा शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर ने प्रथम, भूमिका अवस्थी शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयपुर ने द्वितीय तथा वर्षा बैरवा शासकीय माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सृष्टि अटरिया शासकीय कन्या विद्यालय विजयपुर ने प्रथम, जानवी गर्ग शासकीय कन्या विद्यालय विजयपुर ने द्वितीय तथा हर्षिता ओझा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरखिरी, कराहल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं कनिष्ठ वर्ग में शीतल शाक्य प्रथम स्थान शासकीय माध्यमिक विद्यालय, मढ़ा, विजयपुर ने, द्वितीय स्थान शीतल नामदेव शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्योपुर ने तथा तृतीय स्थान आदित्य कौशल शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल एवं प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार खंडेलवाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur