आंगन मिलन सेवा के माध्यम से माताओं एवं बच्चों से किया आत्मीय संवाद
----
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को विजयपुर नगर के विभिन्न वार्डों में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए माताओं, बच्चों एवं परिवारों से आत्मीय संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक श्री बाबूलाल मेवरा, सहरिया विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरसनपाल बरेया, जिला उपाध्यक्ष श्री परीक्षित धाकड़, भाजपा विजयपुर मंडल अध्यक्ष श्री शुभम मुदगल, श्री कैलाश सिरोठिया, श्री देवकीनंदन बंसल, पार्षद श्रीमती कल्पना मंगल, पार्षद श्री उदयभान पाराशर, पार्षद श्री जगदीश मित्तल, पार्षद श्री मनोज खजांची सहित श्री विजय सोनी, श्री लायकराम श्रीवास, श्री आशा शर्मा, श्री पिंकी अर्गल, श्री नेपाली शाक्य, श्री सौरभ जादौन, श्री संतु प्रजापति एवं श्री दिव्यांश तिवारी आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से माताओं एवं बच्चों तक पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं को समझना, आत्मीय संवाद स्थापित करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur