मेरे सपनों का भारत जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्योपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के 20 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
चित्रकला प्रतियोगिता में सतीश आदिवासी (आईटीआई कॉलेज, श्योपुर) एवं कल्पना गौड़ (पीजी कॉलेज, श्योपुर) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुलबुल जाटव (शासकीय कॉलेज, कराहल) ने द्वितीय तथा नंदिनी जोशी (आईटीआई कॉलेज, श्योपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में खुशी कुमारी (ना. आदर्श कन्या महाविद्यालय, श्योपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपांशी (शासकीय आईटीआई कॉलेज, श्योपुर) एवं रवीन्द्र मीणा (शासकीय कॉलेज, बड़ौदा) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अंकित योगी (शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्योपुर) तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अनिल तोमर, डॉ. गनबाई डाबर एवं डॉ. पूनम गीद ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों एवं कलाकृतियों का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने भाषणों और चित्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, नैतिक मूल्यों, तकनीकी प्रगति तथा राष्ट्र के समग्र विकास की कल्पना को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता, राष्ट्रबोध एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur