वीरपुर में सेवा संकल्प यात्रा की भव्य आगवानी, पौधरोपण किया
गोरस में सेवा संवाद कार्यक्रम आयोजित
-----
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में वडनगर-वाराणसी जल, जन, सेवा संकल्प यात्रा अंतर्गत जिले में प्रथम यात्रा का आगमन आज वीरपुर में हुआ, जहां सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत, भाजपा जिला महामंत्री श्री अरविन्द जादौन, भाजपा जिला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मोनू सोनी, वीरपुर मंडल अध्यक्ष श्री आकाश रावत, विजयपुर मंडल अध्यक्ष श्री शुभम मुदगल, श्री परीक्षित धाकड, श्री यश प्रताप सिंह चौहान सहित बडी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा यात्रा की भव्य आगवानी करते हुए स्वागत किया गया।
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जल, जन, सेवा संकल्प यात्रा के वीरपुर आगमन के अवसर पर फॉरेस्ट रेस्टहाउस परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके उपरांत श्यामपुर गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम तथा गोरस में सेवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोरस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री सीताराम आदिवासी, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय एवं श्री बृजराज सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र जाट आदि उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत दो यात्राएं का आगमन श्योपुर जिले में हो रहा है, जिसके तहत आज प्रथम यात्रा का आगमन वीरपुर में हुआ, इसके उपरांत श्यामपुर एवं गोरस में कार्यक्रम आयोजित किये गये, इस यात्रा का रात्रि विश्राम श्योपुर रहेगा तथा 26 सितंबर को यात्रा के दौरान प्रातः 09 बजे सोईकलां में स्वच्छता अभियान आयोजित किया जायेगा तथा यात्रा राजस्थान के सवाई माधोपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
26 से 28 सितंबर तक दूसरी यात्रा का आयोजन होगा, यह यात्रा 26 सितंबर को शिवपुरी जिले से रात्रि 08 बजे कराहल पहुंचेगी, जहां यात्रा का रात्रि विश्राम है। 27 सितंबर को प्रातः 10 बजे कराहल में पौधरोपण के साथ ही 11 बजे से एकलव्य विद्यालय में छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके उपरांत दोपहर 02 बजे श्योपुर में गौसेवा कार्यक्रम तथा शाम 05 बजे वृद्धाश्रम में सेवा कार्य कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा रात्रि विश्राम श्योपुर में रहेगा। 28 सितंबर को प्रातः 08 बजे यात्रा बडौदा के लिए प्रस्थान करेंगी तथा प्रातः 09 बजे बडौदा में स्वच्छता अभियान का आयोजन होगा। इसके उपरांत यात्रा राजस्थान के बारां जिले के लिए प्रस्थान करेेगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur