सेवा संकल्प यात्रा अंतर्गत हुए विभिन्न आयोजन
स्वच्छता अभियान के साथ ही लाभार्थी संवाद आयोजित
----
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में वडनगर-वाराणसी जल, जन, सेवा संकल्प यात्रा अंतर्गत जिले में प्रथम यात्रा के आगमन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। श्योपुर जिले के वीरपुर में प्रवेश के बाद गत रात्रि विश्राम श्योपुर जिला मुख्यालय पर रहा। द्वितीय दिवस की यात्रा का भव्य शुभारंभ आरआरआर रिसोर्ट से किया गया।
इस अवसर पर सेवा संकल्प यात्रियों को चीतो की तस्वीर के स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। इस सम्मान समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय एवं श्री बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, श्री कैलाश नारायण गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय अकोदिया, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मोनू सोनी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री गौरीशंकर मीणा, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, यात्रा प्रभारी श्री यश प्रताप सिंह चौहान, श्री दिनेश दुबोलिया, श्री राजबहादुर मारू आदि मौजूद रहे। इस दौरान श्योपुर जिले की विभिन्न नदियों से लाये गये जल को यात्रा में साथ चल रहे जल कलश में अर्पित किया गया। इसके पूर्व प्रातकालीन समय में विवेकानंद चौराहे पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जारी जल, जन, सेवा संकल्प यात्रा के द्वितीय दिवस के शुभारंभ अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय एवं एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा भी मौजूद रहे। सेवा संकल्प यात्रा सोईकलां पहुंची जहां, ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा के साथ यात्रा क स्वागत किया गया। इसके उपरांत गुरनावदा रोड स्थित राधेरमण राइस एक्सपोर्ट प्रायवेट लिमिटेड श्योपुर में लाभार्थी संवाद का आयोजन किया गया, जहां शासन की ओर से एसएमएमई नीति-2025 के तहत उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और अनुदान के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर राईस मिल के एमडी श्री ओमप्रकाश मीणा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण भी किया गया, इसके उपरांत यात्रा बगडुआ, दांतरदा होकर राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के लिए रवाना हुई।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur