घुनाथपुर विद्यालय में संगोष्ठि का आयोजन
----
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष्य में माय भारत के माध्यम से विजयपुर ब्लॉक के ग्राम रघुनाथपुर स्थित विद्यालय में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वक्ताओं द्वारा विद्यार्थियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, व्यक्तित्व, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई।
इसके बाद विद्यार्थियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन और विचारों पर अपने विचार सभी के समक्ष प्रस्तुत किए। भाषण एवं विचार प्रस्तुति में प्रथम स्थान पलक, द्वितीय स्थान दिव्या तथा तृतीय स्थान गुलनार ने प्राप्त किया। तीनों विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री मुकेश शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक श्री मान सिंह राजावत एवं शिक्षक श्री अजय जाटव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इस संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन और विचारों से परिचित कराना तथा उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का आभार माय भारत के श्री रवि समाधिया ने व्यक्त किया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur