जालोर में निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू : 41349 मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार। जालोर में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। 41349 लोग अपनी शहरी सरकार के लिए वोटिंग करेंगे। मतदान के लिए 44 सेंटर बनाए गए हैं। इसके साथ सायला नगर पालिका में भी 25 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। जिसके लिए 25 बूथ बनाएं गए हैं। जालोर नगर परिषद, आहोर नगर पालिका और सायला नगर पालिका में प्रथम चरण में चुनाव हो रहे हैं। इन निकायों में 250 प्रत्याशी खड़े हैं। जिसमें जालोर नगर परिषद में 173 उम्मीदवार मैदान में है और सायला में 77 प्रत्याशी मैदान में हैं। जालोर के वार्ड नंबर 4, 34 और 33, 40 सीट चर्चित सीट हैं। इस सीटों पर सभी भाजपा प्रत्याशी सभापति के दावेदार हैं। जिस कारण यह सभी सीट चर्चित सीट बनी हुई हैं। मतदान के लिए जालोर के 40 वार्डों में करीब 44 मतदान केन्द्र मनाए गए हैं। वहीं 27, 38,39 और 40 वार्ड बड़े होने के कारण यहां दो-दो मुख्य मतदान और सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं सायला में 25 मतदान केंद्र हैं। जालोर के गोड़ीजी मतदान केंद्र पर प्रत्याशियों को प्रवेश नहीं दिए जाने पर सभी प्रत्याशियों ने मिलकर विरोध किया। सूचना मिलने पर डीएसपी गौतम जैन मौके पर पहुंचे और प्रत्याशियों से समझाइश कर मामला शांत कराया। इसके बाद प्रत्याशियों को मतदान केंद्र के बाहर खड़े रहने और अंदर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए छोड़ने की अनुमति दी गई। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और मतदान प्रक्रिया जारी रही। जालोर में निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू। सुबह 7 बजे से ही लोग वोट देने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी लाइन लगी हुई है। आज 41,349 मतदाता अपने शहर की सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। जालोर में इसके लिए 44 मतदान केंद्र और 4 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
Jalor, Jalor | Sep 9, 2026