Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
nepali.sabir
जालोर के वार्ड 35 में 61 लोगों के नाम काटे: दूसरे वार्ड में भी नाम नहीं जोड़े गए, लोगों ने किया विरोध। जालोर में बुधवार को वार्ड 35 में 61 लोगों के नाम काटे दूसरे वार्ड में भी नाम नहीं जोड़े गए। जिसके बाद विवाद हो गया और लोगों ने विरोध किया।
Jalor, Jalor
| Sep 9, 2026
MORE NEWS
#Jalore: नगर निकाय चुनाव में संतों ने भी निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी, वार्ड-15 में किया मतदान....
Jalor, Jalor | Sep 9, 2026
जालोर में निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू : 41349 मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार। जालोर में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। 41349 लोग अपनी शहरी सरकार के लिए वोटिंग करेंगे। मतदान के लिए 44 सेंटर बनाए गए हैं। इसके साथ सायला नगर पालिका में भी 25 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। जिसके लिए 25 बूथ बनाएं गए हैं। जालोर नगर परिषद, आहोर नगर पालिका और सायला नगर पालिका में प्रथम चरण में चुनाव हो रहे हैं। इन निकायों में 250 प्रत्याशी खड़े हैं। जिसमें जालोर नगर परिषद में 173 उम्मीदवार मैदान में है और सायला में 77 प्रत्याशी मैदान में हैं। जालोर के वार्ड नंबर 4, 34 और 33, 40 सीट चर्चित सीट हैं। इस सीटों पर सभी भाजपा प्रत्याशी सभापति के दावेदार हैं। जिस कारण यह सभी सीट चर्चित सीट बनी हुई हैं। मतदान के लिए जालोर के 40 वार्डों में करीब 44 मतदान केन्द्र मनाए गए हैं। वहीं 27, 38,39 और 40 वार्ड बड़े होने के कारण यहां दो-दो मुख्य मतदान और सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं सायला में 25 मतदान केंद्र हैं। जालोर के गोड़ीजी मतदान केंद्र पर प्रत्याशियों को प्रवेश नहीं दिए जाने पर सभी प्रत्याशियों ने मिलकर विरोध किया। सूचना मिलने पर डीएसपी गौतम जैन मौके पर पहुंचे और प्रत्याशियों से समझाइश कर मामला शांत कराया। इसके बाद प्रत्याशियों को मतदान केंद्र के बाहर खड़े रहने और अंदर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए छोड़ने की अनुमति दी गई। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और मतदान प्रक्रिया जारी रही। जालोर में निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू। सुबह 7 बजे से ही लोग वोट देने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी लाइन लगी हुई है। आज 41,349 मतदाता अपने शहर की सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। जालोर में इसके लिए 44 मतदान केंद्र और 4 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
Jalor, Jalor | Sep 9, 2026
नास्ता करते हुए नजर आए तीनों प्रत्याशी : जालोर में वार्ड नंबर-21 के कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह सांखला, निर्दलीय प्रत्याशी हुक्मीचंद सोलंकी नगर परिषद स्थित मतदान केंद्र के बाहर एक साथ नास्ता करते हुए नजर आए। इस दौरान वहा भाजपा प्रत्याशी दिलीप सोलंकी भी पहुंचे तों कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह सांखला ने अपने हाथ से निवाला खिलाया। इस दौरान पास बैठे निर्दलीय प्रत्याशी हुकमी चंद सोलंकी ने भी भाजपा प्रत्याशी को निवाला देने लगे तो भाजपा प्रत्याशी उनके हाथ से निवाला खाने से मना कर दिया और कहा कि आपने नाथ जी की कसम खाई थी नामांकन वापस लेने के लिए। लेकिन आप डटे रहे इसलिए मैं आपसे नाराज हूं। आप के हाथ से निवाला नहीं खाऊंगा।
Jalor, Jalor | Sep 9, 2026
जालोर नगर परिषद, आहोर व सायला नगर पालिका में मतदान जारी : मतदान केंद्र पर लोगों की लंबी लगी लाइनें, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भी मतदान केंद्र में पहुंच कर किया मतदान। गर्ग बोले इस बार अच्छे रुझान, जालोर, आहोर और सायला में बोर्ड बना रहे है। 10 बजे तक जालोर में -24.21, आहोर- 37.11, सायला-31.61 प्रतिशत हुआ मतदान। वहीं जालोर पीएम स्कूल वार्ड संख्या 34 में फर्जी वोटिंग करते हुए एक युवक को पकड़ा।
Jalor, Jalor | Sep 9, 2026
जालोर के वार्ड नंबर 34 में फर्जी वोट देते युवक को पकड़ा : लोगों ने पकड़कर पीटा, कांग्रेस प्रत्याशी ने कराया मामला दर्ज। जालोर में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू है। वहीं वार्ड नंबर 34 के पीएमश्री सरकारी स्कूल में एक आदमी फर्जी वोट देने पहुंचा। जानकारी मिलते ही बाहर निकाल दिया। वह भागने लगा तो बाहर खडे प्रत्याशियों और उनके समर्थको ने पड़कर पीट दिया। वहीं बीच बचाव करते हुए पुलिस उसको छुड़ाकर थाने ले गई। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पुखराज माली ने कोतवाली में रिपोर्ट दी है।
Jalor, Jalor | Sep 9, 2026
#आहोर में शहरी सरकार के चुनाव के लिए मतदान कल, प्रशासन ने तैयारियां की पूरी #marudharaaina #TMInews #Bigbreaking #bigbreaking
Jalor, Jalor | Sep 9, 2026
आहोर में अज्ञात जानवर का कहर! एक ही रात में 54 भेड़ों की मौत #marudharaaina #tminews
Jalor, Jalor | Sep 9, 2026
वार्ड 34 में फर्जी वोटिंग का आरोप, युवक पकड़ा गया!#marudharaaina #tminews
Jalor, Jalor | Sep 9, 2026