जालोर के वार्ड नंबर 34 में फर्जी वोट देते युवक को पकड़ा : लोगों ने पकड़कर पीटा, कांग्रेस प्रत्याशी ने कराया मामला दर्ज। जालोर में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू है। वहीं वार्ड नंबर 34 के पीएमश्री सरकारी स्कूल में एक आदमी फर्जी वोट देने पहुंचा। जानकारी मिलते ही बाहर निकाल दिया। वह भागने लगा तो बाहर खडे प्रत्याशियों और उनके समर्थको ने पड़कर पीट दिया। वहीं बीच बचाव करते हुए पुलिस उसको छुड़ाकर थाने ले गई। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पुखराज माली ने कोतवाली में रिपोर्ट दी है।
Jalor, Jalor | Sep 9, 2026