नास्ता करते हुए नजर आए तीनों प्रत्याशी : जालोर में वार्ड नंबर-21 के कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह सांखला, निर्दलीय प्रत्याशी हुक्मीचंद सोलंकी नगर परिषद स्थित मतदान केंद्र के बाहर एक साथ नास्ता करते हुए नजर आए। इस दौरान वहा भाजपा प्रत्याशी दिलीप सोलंकी भी पहुंचे तों कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह सांखला ने अपने हाथ से निवाला खिलाया। इस दौरान पास बैठे निर्दलीय प्रत्याशी हुकमी चंद सोलंकी ने भी भाजपा प्रत्याशी को निवाला देने लगे तो भाजपा प्रत्याशी उनके हाथ से निवाला खाने से मना कर दिया और कहा कि आपने नाथ जी की कसम खाई थी नामांकन वापस लेने के लिए। लेकिन आप डटे रहे इसलिए मैं आपसे नाराज हूं। आप के हाथ से निवाला नहीं खाऊंगा।
Jalor, Jalor | Sep 9, 2026