सिरसागंज: गांव बाछेमई के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरी अज्ञात महिला की मौत, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस
सिरसागंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को बाछेमई गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस अब मृतका की पहचान कराने में जुटी है।