तोकापाल: हर घर तिरंगा अभियान में गूंजा देशभक्ति का संदेश, तोकापाल से छापर भानपुरी तक निकली भव्य बाइक रैली
Tokapal, Bastar | Aug 13, 2026 राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को तोकापाल मंडल में भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे विधायक कार्यालय धरमाउर से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।