नाथनगर: ललमटिया पुलिस ने दो लीटर देसी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
ललमटिया पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान दो लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पीपरपांती निवासी बैजू हरि के रूप में हुई है। ललमटिया थानाध्यक्ष बिपीन कुमार ने बताया कि पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली थी।