पूर्णिया पूर्व: डाला पलासी गांव में खेत जाते समय 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक झुलसा, GMCH में भर्ती
अररिया जिले के डाला पलासी गांव के सरवन मंडल के पुत्र विमलेश कुमार मंडल घास लाने के लिए अपने खेत गए हुए थे। खेत जाने के दौरान 11हजार विद्युत प्रवाहित बिजली का तार जमीन पर गिर पड़ा था। अचानक विमलेश कुमार मंडल 11हजार विद्युत प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आ गए। जिसके बाद वह बुरी तरह से झुलस गए। घटना के बाद झुलसे युवक को GMCH में किया भर्ती।