रात में कड़ौना व कल्पा थाने का औचक निरीक्षण, एसपी ने दिए कार्रवाई तेज करने के निर्देश
थाना निरीक्षण संबंधी समाचार
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक ने रविवार की रात कड़ौना एवं कल्पा थाना का औचक निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, सीसीटीवी कैमरे, ओडी जांच, हाजत की सुरक्षा, स्टेशन डायरी समेत अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
एसपी ने फरार अभियुक्तों और वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही रात्रि गश्ती और प्रभावी वाहन जांच बढ़ाने तथा विधि-व्यवस्था से जुड़ी ड्यूटी को और सुदृढ़ करने को कहा। लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के साथ शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा गया।