अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 100 लीटर जावा महुआ नष्ट
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई
जहानाबाद : अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को भेलावर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएलटीएफ के सहयोग से भरथुआ स्थित जमुना नदी किनारे छापेमारी की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने करीब 100 लीटर जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया। वहीं, 30 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस ने अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त एक भट्ठी को भी ध्वस्त किया। अभियान के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।