रात में चौक-चौराहों पर एसपी ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक जहानाबाद ने रविवार की रात जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्वयं पहुंचकर वाहन जांच एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहनों की जांच की गई। एसपी ने मौके पर आमजन से संवाद कर सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण का संदेश दिया।
रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चौक-चौराहों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने का प्रयास किया गया। साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। रात के समय प्रमुख स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।