परैया: गढ़ परैया के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन, महिलाओं और बच्चों को पोषण की विस्तृत जानकारी दी गई
Paraiya, Gaya | Sep 29, 2026 परैया के परैयाखुर्द पंचायत स्थित गढ़ परैया आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 79 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन मंगलवार दोपहर 12 बजे हुआ। CDPO स्मृति कुमारी के मार्गदर्शन व सुपरवाइजर पूनम कुमारी के निगरानी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र कुमार ने सेविका सुनैना कुमारी के साथ मिलकर सभी उपस्थित महिलाओं को उपहार स्वरूप एक पौधा प्रदान किया।