रामगंजमण्डी: अवैध मांस की दुकानों को हटाने के संबंध में तहसीलदार को तहसील कार्यालय में कैबिनट मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
चेचट के सालेड़ा कला रोड़ पर स्थित वार्ड नंबर 7 में अवैध मांस की दुकानों को हटाने के सम्बंध में वार्ड वासियों ने तहसील कार्यालय चेचट में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे तहसीलदार को कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर के नाम ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया कि सालेड़ा कला रोड पर अवैध मांस की दुकान लगी हुई है । जो आबादी क्षेत्र के अंतर्गत आता है।