रामगंजमण्डी: 5-6 और 7 मई को सुकेत सहायक अभियंता कार्यालय पर कैम्प का आयोजन, विद्युत कनेक्शन की बकाया राशि का किया जाएगा निस्तारण
सुकेत में सहायक अभियंता कार्यलय पर सोमवार, मंगलवार व बुधवार को बिजली बिलों के निस्तारण के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विद्युत कनेक्शन की बकाया राशि का उचित निस्तारण किया जाएगा। रविवार शाम करीब 5 बजे सहायक अभियंता रणमत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यलय में 5-6 और 7 मई को कैंप लगाकर कटे हुए विद्युत कनेक्शन की बकाया राशि जमा की जाएगी।