रामगंजमण्डी: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मोड़क और खैराबाद में पहली ग्रामीण अन्नपूर्णा रसोई का किया उद्घाटन, ₹8 में मिलेगा भरपेट भोजन
राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार शाम करीब 5:30 बजे रामगंजमंडी में दो ग्रामीण अन्नपूर्णा रसोई का उद्घाटन किया। मंत्री दिलावर ने पहले मोडक में अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ किया। इसके बाद ग्राम पंचायत खैराबाद में दूसरी रसोई का उद्घाटन किया। मंत्री ने राजस्थान की पहली ग्रामीण अन्नपूर्णा रसोई रामगंजमंडी क्षेत्र में शुरू की है।