रामगंजमण्डी: सुकेत नगर पालिका में सफाई पर हर माह लाखों खर्च, फिर भी चरमराई व्यवस्था, #jansamasya
सुकेत नगरपालिका में सफाई के नाम पर प्रतिमाह लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी नगर की सफाई व्यवस्था मे सुधार नहीं हो पा रहा है। पालिका अधिकारियों की लापरवाही के चलते नालियां गंदगी से अटी रहती है, जिससे नालियां ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। लोगो द्वारा नालियां गंदगी से अटी होने की शिकायत नगर पालिका को कई बार की गई, फिर भी समाधान नही हुआ।