रामगंजमण्डी: रीछड़िया में आयोजित जनसमस्या समाधान शिविर में ड्रोन डेमो से दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश, 88 परिवाद का किया निस्तारण
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में शनिवार सुबह करीब 10 बजे पंचायत समिति खैराबाद की ग्राम पंचायत रीछड़िया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में "सरकार आपके द्वार" अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जो शाम 4 बजे तक चला।