रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में गर्मी से राहत के लिए प्रमुख चौराहों पर नगर पालिका ने लगाए सार्वजनिक प्याऊ, अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
रामगंजमंडी में बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगरपालिका ने शहर के प्रमुख चौराहों पर सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था की है। यह कदम लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर के स्वच्छ व सुंदर रामगंजमंडी अभियान के तहत उठाया गया है। प्याऊ प्राइवेट बस स्टैंड चौराहा, अंबेडकर चौराहा, सरकारी कुआं चौराहा और शहीद पन्नालाल चौराहे सहित कई स्थानों पर लगाये गए।