बांदा: बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी ने मीडिया को जारी प्रेस नोट में कहा कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट सहित महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलन में कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगों का बुंदेलखंड इंसाफ सेना समर्थन करती है।
उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही है और उनका लगभग 8 किलोग्राम वजन कम हो चुका है। नोमानी ने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि "क्या सरकार उनके मरने का इंतज़ार कर रही है?"
ए. एस. नोमानी ने कहा कि सरकार को आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य और देश के विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देश में "आपातकाल जैसे हालात" बने हुए हैं और लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे इस आंदोलन में सभी नागरिकों को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। #UP90Creator #SonamWangchuk #NEET
Banda, Banda | Jul 15, 2026