जनता का पैसा वापस दिलाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन
सहारा, पीएसीएल जैसी कंपनियों सहित कई ऐसी कंपनियों द्वारा आम जनता से करोड़ों रुपये जमा कराने के बाद पैसा वापस न किए जाने के मामले में निवेशकों की धनराशि वापस दिलाने की मांग को लेकर दिनांक 25 अगस्त 2026, मंगलवार को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, बाँदा में ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि संबंधित कंपनियों में फंसे लोगों के मेहनत की कमाई और जमा धन को वापस दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित निवेशकों को न्याय दिलाया जाए।
#बाँदा #सहारा #PACL #जनताकापैसा #निवेशक
Banda, Banda | Aug 25, 2026