कालिंजर में बच्चों और ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
राजकीय इंटर कॉलेज, कालिंजर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को सुरक्षित बचपन, शिक्षा का अधिकार, पॉक्सो एक्ट-2012 और राष्ट्रीय लोक अदालत से जुड़ी महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दी गईं।
इस अवसर पर बांदा रोटी बैंक सोसाइटी की ओर से बच्चों को ज्योमेट्री बॉक्स, कॉपी-पेन तथा जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों को कपड़े भी वितरित किए गए।
कानूनी जागरूकता के साथ जरूरतमंदों की मदद की यह पहल समाज के लिए कितनी महत्वपूर्ण है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#कालिंजर #विधिकजागरूकता #बांदारोटीबैंक #बांदा #बुंदेलखंड
Banda, Banda | Aug 25, 2026