🌱 पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं 🌳
भगवती मानव कल्याण संगठन एवं बुंदेलखंड हरियाली मिशन बांदा के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा के वृक्षारोपण जन-जागरूकता महाअभियान के तहत राजरानी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। बच्चों को शहतूत के पौधे निःशुल्क वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
गुलाबचंद कुशवाहा ने बताया कि 52 महीनों से जारी अभियान में अब तक 4,800 पौधे लगाए जा चुके हैं।
संदेश: हर जन्मदिन पर एक पौधा लगाएं और उसे अपना पेड़ बनाएं। 🙏
#वृक्षारोपण #पर्यावरण_संरक्षण #बांदा #हरियाली_मिशन #Bundelkhand
Banda, Banda | Aug 23, 2026