कालिंजर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
राजकीय इंटर कॉलेज, कालिंजर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ।
छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को सुरक्षित बचपन, शिक्षा का अधिकार, पॉक्सो एक्ट-2012 और राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इस दौरान रोटी बैंक सोसाइटी की ओर से बच्चों को ज्योमेट्री बॉक्स, कॉपी-पेन तथा महिलाओं और पुरुषों को कपड़े वितरित किए गए।
आपका इस पहल के बारे में क्या कहना है? कमेंट में जरूर बताएं।
#कालिंजर #विधिकजागरूकता #बांदारोटीबैंक #बांदा #बुंदेलखंड
Banda, Banda | Aug 25, 2026