थराली: पंती नारायणबगड़ में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत के कारणों की जांच जारी
मंगलवार सुबह 8 बजे थाना थराली को सूचना मिली कि गौरव नेगी पुत्र स्वर्गीय भोपाल सिंह नेगी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम पंती नारायणबगड़ थराली चमोली के द्वारा अपने घर में पंखे से लटकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। उक्त सूचना पर थाना थराली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो ज्ञात हुआ कि मृतक उपरोक्त के परिवार में उसका भाई तथा माताजी महाराष्ट्र में रहते हैं।