थराली: जिला पंचायत अध्यक्षों की तर्ज पर ब्लॉक प्रमुखों व ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने की मांग को लेकर CM को भेजा ज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्षों की तर्ज पर प्रमुखों तथा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने विकासखंड थराली के ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी थराली कमलेश मेहता के द्वारा सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा।