थराली: थराली में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष ने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे थानाध्यक्ष थराली, पंकज कुमार ने थराली बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुगम बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में थराली क्षेत्र की टैक्सी यूनियनों के पदाधिकारी, वाहन स्वामी और वाहन चालकों ने भाग लिया। बैठक का प्रमुख उद्देश्य थराली क्षेत्र में बढ़ती भीड़-भाड़ और यातायात संबंधी मुद्दों को सुलझाना था