थराली: SDM थराली ने विभागीय अधिकारियों को बरसात से पूर्व प्राणमती नदी पर पुल निर्माण का आदेश दिया, किया निरीक्षण
बृहस्पतिवार 11 बजे उपजिलाधिकारी थराली कमलेश मेहता द्वारा थराली,सूना-देवलग्वाड़-पैनगढ़ मोटर मार्ग पर प्राणमति नदी पर पुल बनाए जाने को लेकर लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, नगर पंचायत थराली तथा एनपीसीसी के अधिकारियों के साथ आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।उपजिलाधिकारी थराली द्वारा लोक निर्माण विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।