थराली: थराली में निर्मित पार्किंग में वाहन पार्क होने से जाम से मिलेगी निजात, स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत
प्रशासन द्वारा वाहनों को पार्किंग में खड़ा करने का आदेश जारी करते हुए थराली बाजार में घंटो तक लगने वाले जाम से निजात मिलने की उम्मीद जग गई है, जिसके चलते सोमवार से ही पार्किंग वाहन पार्क होने लगे। शनिवार को SDM थराली कमलेश मेहता ने थराली वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर कार्यवाही करते हुए सभी के सुझावों के पर केदारबगड़ में पार्किंग का शुभारंभ किया था।